कालेसर जीरो प्वाइंट के सौंदर्यीकरण और एंट्री गेट निर्माण का प्रस्ताव, एनएचएआई को भेजा पत्र।

Vijaydoot News

एसीईओ ने एनएचएआई को भेजा प्रस्ताव।

सहजनवा। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्थित ग्राम कालेसर के जीरो प्वाइंट के सौंदर्यीकरण एवं भव्य एंट्री गेट निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को प्रस्ताव भेजा है।

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा द्वारा एनएचएआई के परियोजना निदेशक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 2 जून 2026 को हुई बैठक में गोरखपुर के सभी एंट्री प्वाइंट के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में कालेसर स्थित जीरो प्वाइंट पर एंट्री गेट निर्माण और सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार की गई है।पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के अधिकार क्षेत्र में आता है। गीडा द्वारा निर्माण कार्य पूरा कराए जाने के बाद दो वर्ष तक इसकी डिफेक्ट लाइबिलिटी रहेगी, जबकि सड़क का रखरखाव एवं अनुरक्षण एनएचएआई द्वारा किया जाएगा।

गीडा ने एनएचएआई से इस परियोजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया है, ताकि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप एंट्री गेट निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू कराया जा सके।एसीईओ रामप्रकाश ने बताया कालेसर जीरो प्वाइंट का सुंदरीकरण व एंट्री गेट के लिए एनएचएआईको प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पास होते ही कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।