लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी शुक्रवार, 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत लंबित अपीलों एवं शिकायतों की समीक्षा करेंगे।
बैठक में विभिन्न विभागों के जनसूचना अधिकारी (PIO) एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी शामिल होंगे। समीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में लंबित अपीलों और शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
बैठक का उद्देश्य आरटीआई अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में आवश्यक कदम उठाना है।