रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के अंतर्गत संचालित मैथिल ब्राह्मण महासभा, जनपद मथुरा की जिला कार्यकारिणी का चुनाव 5 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
वर्तमान जिलाध्यक्ष श्यामलाल मिश्र ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया बुधवार, 5 अगस्त को प्रातः 11 बजे लटूर प्रधान फार्म हाउस, ट्रांसपोर्ट नगर, मथुरा में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव महासभा के संविधान एवं निर्धारित परंपराओं के अनुरूप वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों और समाज के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संगठन की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही जिले के सभी स्वजातीय बंधुओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।