निगम की संस्था नेचर ग्रीन ने चलाया मुड़िया मेला में स्वच्छता अभियान।

Vijaydoot News

मथुरा। मुड़िया पूनो गुरु पूर्णिमा पर्व पर नगर निगम के नगर आयुक्त ओजस्वी राज के निर्देशन में निगम की कार्यदाई संस्था नेचर ग्रीन के परियोजना प्रबंधक अभिलाष सांगवान के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।

परियोजना प्रबंधक अभिलाष सागवान ने बताया निगम क्षेत्र में लगभग अतिरिक्त 12 डोर टू डोर गाड़ी एक ट्रैक्टर लोडर व तीन ट्रैक्टर के माध्यम से कूड़े का निस्तारण निरंतर कराया गया। जिससे लोगों को गंदगी का सामना न करना पड़े। वहीं मेले में टीम के द्वारा श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

ऑपरेशन प्रभारी अभिषेक बाजपेई ने बताया माल गोदाम रोड, मंडी चौराहे से पाली खेड़ा, नया बस स्टैंड से भूतेश्वर, मंडी चौराहे से गोवर्धन चौराहे, गोवर्धन चौराहे से गोवर्धन रोड गुलमोहर तक व सर्विस रोड़ पर कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था की गई।

वहीं गोवर्धन क्षेत्र में लगभग 6 गाड़ियां के माध्यम से परिक्रमा मार्ग में नगर पंचायत के सहयोग से सफाई का कार्य किया गया। गोवर्धन में सुपरविजन उत्तम शर्मा ने किया। जोनल भरत शर्मा, सुपरवाइजर सचिन गुर्जर सोनवीर आदि चालक व कर्मचारी उपस्थित रहे।