रिपोर्ट : राहुल मिश्रा।
मिश्रिख (सीतापुर)। विकासखंड मिश्रिख की ग्राम पंचायत भिखानापुर में विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलने से ग्रामीणों में संतोष का माहौल है। ग्राम प्रधान भोला त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए कई विकास कार्य कराए गए हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में शौचालय, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, सड़क एवं खड़ंजा निर्माण सहित अन्य आवश्यक कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा गांव में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
प्रधान भोला त्रिपाठी ने कहा कि जनता ने उन पर विश्वास जताकर उन्हें ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी है, इसलिए वह पूरी निष्ठा के साथ जनहित और विकास कार्यों के लिए कार्य कर रहे हैं तथा आगे भी करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है और गरीबों के हित में सरकार लगातार बेहतर कार्य कर रही है।