9 से 17 अगस्त तक घर-प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की अपील।

Vijaydoot News

मथुरा। भारत सरकार द्वारा वन्दे मातरम के तृतीय चरण के साथ “हर घर तिरंगा अभियान 2026” का आयोजन किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम को भौतिक एवं डिजिटल दोनों रूप में आयोजित किया जायेगा। भौतिक रूप से तिरंगा फहराते हुए वन्दे मातरम का गायन किये जाने तथा डिजिटल सैलीब्रेशन के अन्तर्गत तिरंगा के साथ सैल्फी एवं वंदे मातरम के गायन को हर घर तिरंगा की वेवसाइट (www.harghartiranga.com) पर सैल्फी लेते हुए अपलोड किया जायेगा।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में प्रतियोगिता का आयोजन, शहीद स्थलों, मूर्तियों और तोरण द्वार की साफ़-सफ़ाई व रंग-रोगन, काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस पर वीरों को नमन, यूथ कनेक्ट तिरंगा रैली, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तिरंगा महोत्सव, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, स्वयं सहायता समूहों, एक जनपद एक उत्पाद व अन्य स्थानीय सामग्रियों के प्रदर्शन हेतु तिरंगा मेले का आयोजन, तिरंगा विथ तिरंगा को व्यापक जनभागीदारिता के साथ हर घर तिरंगा सेल्फ़ी पोर्टल पर अपलोड, प्रमुख स्थानों पर तिरंगा की बिक्री और वितरण आदि करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने होटलों, रेस्टोरेंटों, आश्रमों, गेस्ट हाउस, ढाबों, पेट्रोल पंपों, दुकानदारों, अस्पतालों, गैस एजेंसियों, उद्यमियों, व्यापारियों, जनपदवासियों आदि से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में दिनांक 09 से 17 अगस्त तक तिरंगा एवं तिरंगा लाइटिंग लगाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को धूम-धाम से मनाया जाए। नगर निगम एवं मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रमुख स्थलों, चौराहों, मार्गों आदि को सजाया जाए तथा तिरंगा लाइटिंग की जाए।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए कि जनपद में तिरंगा रैली का आयोजन एवं तिरंगा रैली से पूर्व वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाए। सभी आवासित घरों/ सरकारी/ गैरसरकारी संस्थानों/ व्यापारिक प्रतिष्ठानों/ शहीद स्मारकों/ अमृत सरोवरों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था की जाए। आगनबाड़ी केन्द्र/वृद्धाश्रमों/ निराश्रित आश्रमों/दिव्यांग आश्रमों एवं अन्य बाल सुधारगृहों में 15 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित कर मिष्ठान वितरण किया जाए।

ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा पंचायत सचिवालयों में व अमृत सरोवरों में झण्डा फहराया जाये तथा माननीय जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर गोष्ठी व व्याख्यान माला आदि का आयोजन किया जाए। जनपद में 15 अगस्त को आयोजित कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम शहीदों के परिजनों/युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों तथा पूर्व सैनिकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाए।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्कूल एवं कॉलेज में देशभक्ति गीतों का वादन एवं राष्ट्रभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी, सशस्त्र बल, स्वयं सहायता समूह व सामाजिक संगठन सम्मिलित महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दल द्वारा तिरंगा रैली निकाली जाए। विद्यालय/शैक्षणिक संस्थान परिसर की दीवारों पर तिरंगा प्रेरित कलाकृतियाँ, स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र एवं वंदे मातरम् के अंश अंकित किये जाए। सरकारी भवन, हवाई अड्डे, स्टेशन, बाजार, चौराहों, मार्गों पर तिरंगा थीम प्रकाश सज्जा, अलंकरण एवं रंगोली बनाई जाए। सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान किया जाए।

झण्डा फहराने के नियम निम्न है, प्रत्येक नागरिक को अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में झण्डा सम्मान के साथ झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना/लगाना है। झण्डा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर की तरफ होनी चाहिए। झण्डे को यदि सरकारी परिसर में फहराया जाता है तो सूर्योदय के उपरान्त ध्वजारोहण किया जाना चाहिये तथा सूर्यास्त के साथ ही सम्मान के साथ इसे उतारना चाहिए।

दिनांक 09 से 17 अगस्त 2026 तक निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाये जाने वाले झण्डों को उक्त समयावधि के उपरान्त आदर भाव के साथ उतार कर सुरक्षित रखा जायेगा। झण्डा उतारने के बाद किसी भी नागरिक के द्वारा इसे फेंका नहीं जायेगा। उसे सम्मान के साथ फोल्ड करके रखा जाना चाहिए। हर घर पर झण्डा विधिवत् तरीके से लगाया जाना चाहिए। आधा झुका फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा।

इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत एवं भावनात्मक सम्बन्ध बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। पिछले कुछ वर्षों से यह अभियान राष्ट्रीय अस्मिता, देशभक्ति और गौरव के जनभागीदारी आन्दोलन के रूप में सफल बन चुका है।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।