रिपोर्ट: विजय नागपाल।
कोसीकलां। श्री महावीर अखाड़ा रामनगर सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। बड़ी संख्या में कांवड़िए भगवान महादेव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेकर रवाना हुए।
डाक कांवड़ यात्रा के दौरान बठेन गेट चौराहे पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कर्मवीर चौधरी ने सभी कांवड़ियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कांवड़ियों के लिए फलाहार एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई।
कर्मवीर चौधरी ने कांवड़ियों को फलाहार वितरित कर उनकी सेवा की और सभी को भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होने की कामना के साथ सफल एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांवड़ियों में भी खासा उत्साह नजर आया।
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा बठेन गेट चौराहा शिवमय हो गया। सेवा समिति एवं स्थानीय लोगों द्वारा कांवड़ियों की सेवा और सहयोग किया गया। इसके बाद सभी कांवड़ियों को उत्साहवर्धन करते हुए उनकी यात्रा के लिए रवाना किया गया।
कांवड़ियों की सेवा के दौरान श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान महादेव से सभी कांवड़ियों की यात्रा सफल एवं सुरक्षित होने की प्रार्थना की गई।