गौरक्षा, गोसंवर्धन और गौशाला स्वावलंबन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आज

Vijaydoot News

मथुरा में जुटेंगे संत और विशेषज्ञ, गौ संरक्षण व आर्थिक स्वावलंबन पर होगा मंथन

मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से गौरक्षा, गोसंवर्धन एवं गौशाला स्वावलंबन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम नेशनल चैंबर भवन, सरस्वती कुंड, मसानी लिंक रोड, मथुरा में आयोजित होगा।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि कालिकापीठाधीश्वर महंत श्री सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रामाकांत उपाध्याय तथा विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल मौजूद रहेंगे।

संगोष्ठी में गो संरक्षण, गोवंश संवर्धन, गौशालाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा भारतीय संस्कृति में गौमाता के महत्व सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य गौ संरक्षण से जुड़े प्रयासों को प्रभावी बनाने और गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उपायों पर मंथन करना है।