साइबर सेल की तत्परता से गलती से ट्रांसफर हुए ₹10 हजार खाते में लौटे।

Vijaydoot News

मीरजापुर। यूपीआई के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुए ₹10,000 की धनराशि को थाना चिल्ह की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में वापस करा दिया।

कस्बा चिल्ह निवासी राहुल कुशवाहा ने 15 जून 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि यूपीआई के माध्यम से गलती से उनके खाते से ₹10,000 किसी अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए थे। शिकायत संख्या 23106260113266 के आधार पर थाना चिल्ह साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने संबंधित खाते में धनराशि होल्ड कराने की कार्रवाई की। इसके बाद MRM पोर्टल के माध्यम से 8 अगस्त 2026 को ₹10,000 की पूरी धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी गई।

धनराशि वापस मिलने पर राहुल कुशवाहा ने थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। टीम ने उन्हें साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया तथा अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति सावधान करने के लिए प्रेरित किया।

साइबर सेल टीम में थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह, उपनिरीक्षक मनोज सिंह एवं महिला आरक्षी सोनाली पाण्डेय, थाना चिल्ह, मीरजापुर शामिल रहे।