•पार्टी संगठन को मजबूत करने और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से मथुरा जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार पवन कुमार प्रजापति को बसपा का जिला कार्यकारिणी सदस्य, मथुरा मनोनीत किया गया है।
पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह नियुक्ति बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देश तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेशानुसार की गई है। इनमें मुख्य मंडल प्रभारी आगरा व मेरठ मंडल सूरज सिंह जाटव, मुख्य मंडल प्रभारी आगरा मंडल एवं पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, मुख्य मंडल प्रभारी विमल वर्मा, हेमेन्द्र कुमार, मंडल जोन प्रभारी सुशील कुमार भंडारी, प्रेमचंद कर्दम, सुरेश बाबू एवं नरेश सिंह शामिल हैं।
नियुक्ति की घोषणा करते हुए बसपा के मथुरा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कर्दम ने कहा कि पवन कुमार प्रजापति के जिला कार्यकारिणी सदस्य बनने से जिले में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पवन कुमार प्रजापति पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पवन कुमार प्रजापति को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।