रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।
मिर्ज़ापुर। सावन के दूसरे सोमवार को नगर के ऐतिहासिक तारकेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और आ स्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और तारकेश्वर महादेव को गंगाजल से जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प एवं धतूरा अर्पित किया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। सावन के दूसरे-तीसरे सोमवार पर बाबा के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।