संगठन के दम पर 2027 का विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस : संगीता बेनीवाल

Vijaydoot News

•पांचों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज

मीरजापुर। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय ऑब्जर्वर एवं राजस्थान की पूर्व राज्यमंत्री श्रीमती संगीता बेनीवाल ने संगठन सृजन अभियान को लेकर पार्टी की आगामी रणनीति की जानकारी दी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगीता बेनीवाल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्व में किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी संगठन की मजबूती के आधार पर पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर कमलेश ओझा, करमचंद बिंद एवं जितेंद्र पासवान, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक, जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद, छोटे खान, रमेश चंद प्रजापति, पप्पू, आंसू पांडे, आनंद त्रिपाठी, जफर इकबाल, राकेश त्रिपाठी, संजय दुबे, जगदीश दुबे, अर्चना चौबे, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद, राजेंद्र विश्वकर्मा, कपिल कुमार सोनकर, राधा बिंद, विजय दुबे, पहाड़ी, विधि सिंह, सरूप सिंह, कुंज बिहारी उपाध्याय, रविशंकर तिवारी एवं जनार्दन पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।