खेत में मिले व्यक्ति के शव की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Vijaydoot News

मीरजापुर। थाना लालगंज क्षेत्र के ग्राम दुबारकलां में खेत में मिले व्यक्ति के शव के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से संबंधित साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को पूजा पत्नी स्वर्गीय कमलेश कोरी निवासी दुबारकलां, थाना लालगंज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति अपने बच्चे के मुंडन संस्कार का निमंत्रण पत्र देने के लिए पट्टीदार के घर गए थे। रात में वह घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में उनका शव मृत अवस्था में मिला। वादिनी ने गांव के ही अंकित कोरी पर हत्या का संदेह जताया था।

तहरीर के आधार पर थाना लालगंज में मु0अ0सं0-303/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने घटना के शीघ्र अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए।

निर्देशों के क्रम में थाना लालगंज पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी के साथ इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक साक्ष्य जुटाए। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 को थाना लालगंज एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कठवार नहर के पास से घटना से संबंधित अभियुक्त अंकित कोरी पुत्र बदल कोरी निवासी दुबारकला (वैशान), थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।