मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने किया निरीक्षण।

Vijaydoot News

मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, आगरा मंडल श्री अंकित गुप्ता द्वारा आज मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान श्री अंकित गुप्ता ने स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने पे एंड यूज़ शौचालय, खानपान स्टॉल/यूनिट, विश्रामालय सहित अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई का अवलोकन किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता बनाए रखने तथा खानपान एवं अन्य सेवाओं में निर्धारित दरों एवं नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित गुप्ता ने मथुरा जंक्शन स्टेशन के स्टेशन निदेशक श्री सुनील शर्मा एवं वाणिज्य सुपरवाइजरों के साथ बैठक भी की। बैठक में स्टेशन पर वाणिज्यिक गतिविधियों एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई तथा यात्रियों की सुविधा और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

श्री अंकित गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यात्री सुविधाओं के प्रति सजग रहते हुए यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा रेलवे द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं एवं खानपान इकाइयों में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को स्टेशन परिसर में उच्च स्तर की स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्रियों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।