रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी रविवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
जयंत चौधरी ने कहा कि राजेंद्र सिंह सिकरवार पार्टी के समर्पित एवं अच्छे नेता रहे हैं। उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता खो दिया है।
उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए दुख की घड़ी है, इसलिए आज राजनीति से जुड़ी किसी भी विषय पर चर्चा नहीं की जाएगी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।