महंगाई के विरोध में समता फाउंडेशन ने किया प्रदर्शन, सरकार की नीतियों पर साधा निशाना।

Vijaydoot News

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन, जनपद मथुरा के तत्वावधान में रमेश सैनी के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की और महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान महंगी चीनी, खाद्य तेल, रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल सहित रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर रोष जताया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी के घरेलू बजट पर भारी असर पड़ रहा है।

रमेश सैनी और समता फाउंडेशन के महासचिव नरेश चौधरी ने संयुक्त रूप से बढ़ती महंगाई को सरकार की नीतियों का परिणाम बताते हुए इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि “हिंदू-मुस्लिम की लड़ाई में देश को महंगाई में फंसा दिया गया है।”

लोकेश कुमार राही ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित है।

प्रदर्शन में रमेश सैनी, लोकेश कुमार राही, नरेश चौधरी, क्रांति कुमार, लेखराज, कुणाल डागोर, सिद्धांत भाटिया, इंजीनियर गौरव कुमार, आकाश बाबू, भोला कर्दम, चित्रसेन मौर्य, धर्मवीर सिंह, एडवोकेट विवेक कुमार, सौदान सिंह, कुमारी खुशी, गौस मोहम्मद, पिंकू, सरदार महेंद्र सिंह, सुमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।