रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य, शिक्षाविद राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
शोक व्यक्त करने वालों में डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार, शिक्षक नेता योगेश चौधरी, विश्वेंद्र सिंह, आचार्य विष्णु महाराज, आचार्य मनीष गर्गाचार्य, चंद्रपाल सिंह देशवार, देव अग्रवाल, राकेश गोयल, मदन पांडेय वैद्य, अनुज उपमन्यु, राजेश पाठक, सुरेंद्र चौधरी,प्रमोद सिकरवार,जय सिंह सिकरवार ,अजीत वर्मा,सतेंद्र पहलवान आदि प्रमुख हैं।