सूनी कलाइयों पर सजा स्नेह का धागा, मथुरा जिला कारागार में ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी।

Vijaydoot News

मथुरा। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग और जेलर यस एम सिंह के मार्गदर्शन और ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से मथुरा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को पारिवारिक स्नेह की अनुभूति कराने के उद्देश से रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया गया।

आयोजन के आरंभ में बंदियों का आत्मबल बढ़ाने के लिए ‘मन की शक्ति, जीवन की नई दिशा’ विषय पर ग्वालियर से पधारी बी के ज्योती दीदी ने प्रेरणादायी संदेश दिया।

स्थानीय रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बी के कृष्णा दीदी ने कारागार में निरुद्ध भाइयों की सूनी कलाइयों पर प्रेम, ईश्वरीय याद और सद्भावना का प्रतीक राखी बाँधकर उन्हें आत्मसम्मान एवं सकारात्मक जीवन की नई राह अपनाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और शुभ संकल्प का प्रतीक है। परिस्थितियाँ चाहे कैसी भी हों, मनुष्य अपने विचारों और कर्मों के माध्यम से जीवन को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने बताया कि राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास से स्वयं को कमजोर या परिस्थितियों का शिकार न मानकर अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने तथा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संबल मिलता है।

राखी बाँधते समय ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी भाइयों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखद, शांतिपूर्ण और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सभी को आध्यात्मिक साहित्य और प्रसाद वितरित किया गया.आयोजन को सफल बनाने में जेल प्रशासन, आलोक, मनोज, सचिन, पूजा, अंजली, गौरी, नीलम आदि का योगदान रहा।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।