रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। जिला विकास अधिकारी श्रीमती गरिमा खरे ने अवगत कराया है कि जी०डी०एक्स० सिक्योरिटी नोएडा द्वारा सुरक्षा कार्यों (सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर) के लिए जनपद मथुरा के समस्त विकास खण्डों में पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बेरोज़गार युवाओं/उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरान्त स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। सभी पंजीयन शिविर खण्ड विकास परिसर में आयोजित किए जाएंगे। दिनांक 27 अगस्त को फरह, 31 अगस्त को गोवर्धन, 1 सितंबर को बलदेव, 2 सितंबर को मांट, 3 सितंबर को नौहझील, 7 सितंबर को मथुरा, 8 सितंबर को राया, 9 सितंबर को चौमुहा, 10 सितम्बर को नंदगांव तथा 11 सितम्बर 2026 को छाता में पंजीयन शिविर प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक लगाये जाएंगे।
सिक्योरिटी गार्ड के लिए योग्यता 10वीं पास, उम्र 19 से 45 वर्ष, कद 168 सेण्टीमीटर, वनज 55 किलो एवं सुपरवाइजर पद हेतु योग्यता 12 वीं पास कम्प्यूटर ज्ञान, उम्र 21 से 45 वर्ष होना अनिवार्य है।