रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
नैमिषारण्य, सीतापुर। पवित्र नैमिषारण्य धाम स्थित देवदेवेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों भक्तों ने भोले बाबा का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प आदि अर्पित किए और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

मान्यता है कि देवदेवेश्वर मंदिर में श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का पूजन और अभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मनोकामना पूरी होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दोबारा मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक और विशेष पूजन करते हैं।
इस अवसर पर पत्रकार राहुल मिश्रा ने भी देवदेवेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान स्वस्ति दीक्षित, पप्पू त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।