भागवत आचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री का नागरिक अभिनंदन।

Vijaydoot News

वृंदावन। अंतरराष्ट्रीय भागवत आचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री द्वारा श्रीनाथ वृंदावन में लगातार 30 वर्षों से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करने के साथ उनके सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा समिति रजि मथुरा एवं ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट करने के साथ दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

भगवान परशुराम शोभायात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा ने कहा कि डॉ. मनोज मोहन शास्त्री अपनी कथा के माध्यम से देश-विदेश में ब्रज की महिमा का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। साथ ही ब्रज में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाते हैं।

समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि डॉ. मनोज मोहन शास्त्री उनकी टीम के प्रदेश संरक्षक होने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वह समय-समय पर समाजसेवा के कार्यों में अपना योगदान देते रहते हैं। उनके इसी सेवा भाव को देखते हुए समाज की ओर से उनका नागरिक अभिनंदन किया गया है।

राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने कहा कि डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ब्रज की धरोहर हैं। उन्होंने हमेशा ब्रज की संस्कृति, धर्म और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए कार्य किया है। सम्मान से अभिभूत डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने सभी का आभार व्यक्त किया और उपस्थित लोगों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में संजय हरियाणा, हरीश शर्मा, ललित पंडित, अजय शर्मा, के.के. शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।