ईद मिलादुन्नबी पर आज मथुरा में निकलेगा जुलूसे मुहम्मदी।

Vijaydoot News

मथुरा। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार, 26 अगस्त को दावते इस्लामी इंडिया की ओर से जुलूसे मुहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस का शुभारंभ मस्जिद जेबा, मनोहरपुरा स्थित कल्लू-मल्लू कारखाने से होगा। इसके बाद जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए वापस कल्लू-मल्लू कारखाना, दरेसी रोड पर पहुंचकर समाप्त होगा।

जुलूस कल्लू-मल्लू कारखाने से शुरू होकर भरतपुर गेट, घिया मंडी, चौक बाजार, मंडी रामदास और डीग गेट से होकर गुजरेगा। आयोजकों के अनुसार जुलूस में केवल मरकज की एक गाड़ी शामिल रहेगी। इसके अलावा किसी भी छोटे-बड़े वाहन के जुलूस में शामिल होने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

जुलूसे मुहम्मदी का आयोजन जशने ईद मिलादुन्नबी इंतजामियां कमेटी की देखरेख में किया जाएगा। मीडिया प्रभारी मौलाना मकसूर अली ने सभी अकीदतमंदों से जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।