श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण में अगली सुनवाई 18 सितंबर को
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति अविनाश सक्सेना की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान संशोधन प्रार्थना पत्र पर हिंदू पक्ष को अपनी आपत्ति दाखिल करने का अवसर दिया गया। अदालत ने हिंदू पक्ष से संशोधन प्रार्थना पत्र पर आपत्ति मांगी है। मामले की अगली सुनवाई अब 18 सितंबर को होगी।
हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार को अदालत में संशोधन प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने हिंदू पक्ष को अपना पक्ष रखते हुए आपत्ति दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। आपत्ति दाखिल होने के बाद मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में मंगलवार की सुनवाई को लेकर पक्षकारों और समर्थकों की नजर बनी हुई थी। अब 18 सितंबर को होने वाली सुनवाई में हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल की जाने वाली आपत्ति पर आगे की प्रक्रिया स्पष्ट होने की उम्मीद है।
महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रकरण से जुड़े लोक अदालत और प्रतिनिधि वाद के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होनी है। इसके बाद मामले की न्यायिक प्रक्रिया को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।