जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) को लेकर मिश्रिख में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।

Vijaydoot News

मिश्रिख (सीतापुर)। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। भारी भीड़ को देखते हुए मिश्रिख नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिश्रिख नगर सहित ग्राम पंचायत आट और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, कार्यक्रम स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने लगातार गश्त कर गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के मौके पर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न न हो।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर से लेकर ग्राम पंचायतों तक पुलिस की मौजूदगी बनी रही। पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक निगरानी की गई।