रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे-पैदाइश के अवसर पर बुधवार को मथुरा क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शामिल होकर पैगंबर साहब को श्रद्धा और सम्मान अर्पित किया। इस दौरान नबी की शान में नारे गूंजते रहे और माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में नजर आया।



वहीं चुना पहलवान भूरा पहलवान अकीदत मन्दो लंगर का प्रोग्राम किया। दावते इस्लामी इण्डिया की जानिब से भव्य जुलूसे मुहम्मदी निकाला गया। इस मुबारक मौके पर मरकज़ अहले सुन्नत मस्जिद जेबा मनोहरपुरा की एक विशेष गाड़ी भी जुलूस में शामिल हुई। यह जुलूस शहर की प्रमुख शख्सियतों की देखरेख में बेहद अक़ीदत और कामयाबी के साथ संपन्न हुआ।
सरपरस्ती: मुफ्ती-ए-शहर मथुरा मौलाना आसिफ रजा साहबक़यादत (नेतृत्व): हाफ़िज़ जियाउर्रहमान साहबअध्यक्षता: मुजीबुर्रहमान साहबसीरते मुस्तफा और अमन का पैगामजुलूस के दौरान हाफ़िज़ फहीम रजा साहब और हाफ़िज़ शोईब रजा साहब ने सीरते मुस्तफा (पैगंबर मुहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं) पर तफ़्सील से रोशनी डाली।
उन्होंने अपने बयानात के ज़रिए पूरे मुल्क में आपसी मुहब्बत, भाईचारे, अमन और शांति को बढ़ावा देने का एक बेहद खूबसूरत संदेश दिया।शामिल रहे प्रमुख लोगइस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में समाज और राजनीति से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं- सचिव आशकीन रजा,बुरहान, जियान रजा, कासिम,आस मौहम्मद इकरार अली, वकील खान, अनवर हुसैन चांद पहलवान आदि लोग मौजूद रहे।