•गोवर्धन क्षेत्र के सलेमपुर, जंगली और पैठा गांव पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना
रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के गांव सलेमपुर, जंगली एवं पैठा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चंद्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।


उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में वह सदैव उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगतजनों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान महेश चंद्र शर्मा ने क्षेत्र के अनेक गणमान्य एवं सम्मानित लोगों से भी आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशल-क्षेम जाना। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों एवं स्थानीय परिस्थितियों पर भी लोगों से बातचीत की।