संत नरहरी सोनार ने दिया भक्ति, सदाचार, ईमानदारी और कर्म की महत्ता का संदेश।

Vijaydoot News

•संत नरहरी सोनार की पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई।

मथुरा। स्थानीय सोनार समाज एवं श्रद्धालुओं द्वारा संत शिरोमणि नरहरी सोनार की पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा ने संत नरहरी सोनार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सुजीत वर्मा ने संत नरहरी सोनार के जीवन, उनके आध्यात्मिक विचारों एवं समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत नरहरी सोनार ने अपने जीवन के माध्यम से भक्ति, सदाचार, ईमानदारी और कर्म की महत्ता का संदेश दिया। उनके आदर्श एवं विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं संतवाणी का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने संत नरहरी सोनार के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।