नोडल एआरपी ने सफाई के लिए किया प्रेरित, खुद लगाई झाड़ू।

Vijaydoot News

मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति के निर्देशन में जिले के परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर बीएसए स्वयं फावड़ा और झाड़ू उठाकर सफाई करने लगती हैं। उनके इस प्रयास से प्रेरित होकर शिक्षक भी स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

इसी क्रम में विकासखंड बलदेव में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति की स्वच्छता मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नोडल एआरपी गीता रावत ने भी विद्यालयों में स्वच्छता के प्रति शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर विद्यालय परिसर की सफाई की और शिक्षकों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

नोडल एआरपी गीता रावत ने कहा कि विद्यालय का स्वच्छ और सुंदर वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके सीखने की क्षमता पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे नियमित रूप से विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें और बच्चों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

बीएसए रतन कीर्ति की इस पहल की सराहना करते हुए नोडल एआरपी गीता रावत ने कहा कि स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ विद्यार्थी के संकल्प को साकार करने के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।