रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं में सक्रिय बकरी चोर गैंग के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी से संबंधित नकदी, फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहन, चोरी की मोटरसाइकिल तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं। गैंग का एक अन्य सदस्य मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में जनपद में चोरी एवं चोर गिरोहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी आईपीएस आशना चौधरी के निर्देश पर थानाध्यक्ष गोविंदनगर अजय वर्मा तथा डीगगेट चौकी प्रभारी मयंक वत्य ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की।
पुलिस टीम द्वारा 29 अगस्त 2026 को सुबह करीब 4:20 बजे राधापुरम बॉर्डर पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बकरी चोरी में सक्रिय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुन्ना उर्फ हप्पी (22 वर्ष) पुत्र इकराम निवासी घीया मंडी, भरतपुर गेट, थाना कोतवाली मथुरा, समीर (20 वर्ष) पुत्र चांद, रिजवान (24 वर्ष) पुत्र अजमेरी निवासी इस्लामिया इंटर कॉलेज, थाना कोतवाली तथा नासिर (21 वर्ष) पुत्र जाकिर निवासी मटियागेट, मेवाती मोहल्ला, थाना गोविंदनगर, मथुरा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा मथुरा के अलावा आसपास के जनपदों, कन्नौज और आगरा में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। चोरी किए गए वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर उनका इस्तेमाल वारदात में किया जाता था।
बरामदगी
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 27,300 रुपये नकद, एक पर्स जिसमें चोरी के दो आधार कार्ड, एक अवैध पौनेया 12 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक चोरी की मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट लगी होंडा सिटी कार तथा फर्जी नंबर प्लेट लगी मैक्स पिकअप बरामद की है।
इस मामले में थाना गोविंदनगर पर मुकदमा संख्या 358/2026, धारा 335/318(4)/317(2)/317(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गैंग का एक अन्य शातिर अभियुक्त शोएब पुत्र पप्पू निवासी चोपटा खारी कुआं, भरतपुर गेट, थाना कोतवाली मथुरा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।