बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम बस्ती आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने पूरे जिले में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साह और गर्मजोशी के साथ राष्ट्रीय महामंत्री का अभिनंदन किया।
बस्ती की सीमा घघौवा पहुंचते ही हरीश द्विवेदी का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं, गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला पराग ढाबा, विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, महाराजगंज, कप्तानगंज, तिलकपुर शिव मंदिर, गोटवा, रिठिया फुटहिया, मूड़घाट, बड़ेवन, साईं मंदिर कटरा, कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज और दक्षिण दरवाजा होते हुए आगे बढ़ा। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया।
इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री का काफिला होटल बालाजी प्रकाश होते हुए सुयेश होटल के सभागार पहुंचा, जहां भव्य ‘आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से हरीश द्विवेदी का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह और बड़ी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया।
इस अवसर पर विधायक अजय सिंह सहित रवि सोनकर, संजय जायसवाल, चंद्रप्रकाश शुक्ला, दयाराम चौधरी, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, राजेश पाल चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, राना दिनेश प्रताप सिंह, अनिल सिंह, अवधेश सिंह, राजकिशोर सिंह, संजय चौधरी, गजेंद्र सिंह, हरीश सिंह, ध्रुव सिंह, अश्विन उपाध्याय, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, रोली सिंह, अखंड प्रताप सिंह, वैभव पांडे, डॉ. रघुवर पांडे, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेंद्र राजभर, नीलम गौड़, प्रदीप निषाद, सुरेंद्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, अजयपाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जनकराम गौतम, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती, विशुद्धानंद त्रिपाठी, शिव प्रसाद चौधरी, तारक जायसवाल, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय ‘पवन’, संजय कुमार चौरसिया, आशा सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल, जवाहर लाल जायसवाल, दुष्यंत विक्रम सिंह, राजकुमार शुक्ल, सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’, विनय यादव, नागेंद्र सिंह ‘सिंकु’, विनय सिंह ‘सोनू’, श्रुति अग्रहरि, मनोज सिंह, विजय कुमार राजू, जगदीश अग्रहरी और नितेश शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरीश द्विवेदी के प्रथम बस्ती आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह हुए स्वागत कार्यक्रमों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने उनके आगमन को यादगार बना दिया।