रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), मथुरा में शिक्षक-शिक्षिकाओं के वर्ग के अंतर्गत योगाभ्यास एवं पठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के नवनिर्मित सभागार में एनसीईआरटी सदस्य, शिक्षाविद, पूर्व आचार्य श्रीजी बाबा विद्यालय एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉ. राकेश चंद चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. राकेश चंद चतुर्वेदी ने कहा कि सभी को व्यसनों से दूर रहना चाहिए और बच्चों को भी इससे बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में देशभक्ति की भावना केवल उपदेश से नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और आचरण के माध्यम से विकसित की जानी चाहिए।
प्रतियोगिता प्रभारी हरेश सिंह एवं नरेंद्र सिंह ने बताया कि योगाभ्यास प्रतियोगिता में कुल 42 शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा पठन प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करते हुए योगाभ्यास प्रतियोगिता के शिक्षक वर्ग में मनोज कुमार रावत, प्राथमिक विद्यालय ऊमरी, मथुरा ने प्रथम, देशराज, प्राथमिक विद्यालय नगला गिरवर, गोवर्धन ने द्वितीय तथा राजकमल, प्राथमिक विद्यालय मगदा, राया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रतियोगिता के शिक्षकाओं के वर्ग में पार्वती, प्राथमिक विद्यालय गढ़ी रोसू, फरह ने प्रथम, प्रेरणा, राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज, बलदेव ने द्वितीय तथा नीरज चौधरी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मांट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पठन प्रतियोगिता के बेसिक एवं माध्यमिक वर्ग में क्रमशः भारती, परी, कविता एवं लहर चतुर्वेदी, सोफिया तथा गौरी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए।
पुरस्कार समारोह में डाइट के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभाशीष प्रदान किया। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा तथा वरिष्ठ प्रवक्ता जमुना प्रसाद सुमन एवं संजय डबराल ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिताओं के आयोजन में डीएलएड प्रशिक्षु शुभम, पुष्कर, अखिल, अभिषेक, मोनिका, संजू, आशु एवं बादल साहनी ने सहयोग प्रदान किया। समापन अवसर पर प्रवक्ता हरेश कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, डॉ. गौरी पाण्डेय, संतोष कुमार सिंह, कुसुम लता, शिखा शर्मा एवं हिमांशु मोहन रावत उपस्थित रहे।