15 अक्टूबर तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर
के.के. मिश्रा, संवाददाता
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मेहदावल स्थित पंचमुखी शिव मंदिर पक्का पोखरा परिसर में निर्माणाधीन मंडप भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार एवं कार्यदायी संस्था को 15 अक्टूबर 2026 तक कल्याण मंडप भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार मैनपावर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाए तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करते हुए भवन को संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाए।
जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में खराब पड़ी विद्युत लाइटों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर के बाहर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए भी निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम मेहदावल राजकुमार, नायब तहसीलदार मेहदावल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।