बस्ती पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 पुलिसकर्मियों का हुए स्थानांतरण; देखें लिस्ट।

Vijaydoot News

बस्ती। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग में स्थानांतरण किए गए हैं।

पुलिस प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 01 निरीक्षक, 13 उपनिरीक्षक, 06 मुख्य आरक्षी एवं 07 आरक्षियों, कुल 27 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरण के पीछे कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर करने का उद्देश्य बताया गया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानांतरित किए गए सभी पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण की पूरी सूची देखें—