•फलाहारी महाराज ने लिखा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र।
रिपोर्ट: विजय नागपाल ।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण को संकल्प शिला का सहस्त्रधारा अभिषेक श्रीधाम वृंदावन स्थित ,राधा माधव मंदिर में विधि विधान से किया गया सर्वप्रथम भगवान बालकृष्ण को शिला पर विराजमान किया गया, तत्पश्चात 121 नदियों एवं महासागर के जल एवं पंचामृत से ब्रज के प्रख्यात धर्म आचार्य अनिल कृष्ण शास्त्री ने वेद मंत्रों से सहस्त्रधारा अभिषेक कराया पूजन उपरांत उपस्थित बृजवासियों ने अयोध्या हुई हमारी है ,अब मथुरा की बारी है,
भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण की जय का उद्घोष किया।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह प्रकरण में मुख्य हिंदू याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि संकल्प शिला को सर्वप्रथम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं श्री कृष्ण जन्म स्थान के अध्यक्ष मणिराम छावनी के महंत परम पूज्य नृत्य गोपाल दास जी ने पूजन कर जन मानस को संकल्पित करने के लिए हमको सौंपा है।
हम संपूर्ण भारतवर्ष में शिला के माध्यम से करोड़ों हिंदुओं को श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए संकल्पित करेंगे।
हमें खुशी होगी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी,जो भगवान श्रीकृष्ण के वंशज भी है।
वह मथुरा आकर शिला का पूजन करें
जिससे श्री कृष्ण भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंच सके। उन्हें राजनीतिक लाभ हानि नहीं देखनी चाहिए , शिला पूजन समय की मांग है
संपूर्ण भारत वर्ष के संत, महंत राजनेता , धर्माचार्य एक होकर भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे ।इस अवसर पर वरिष्ठ विप्र नेता पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ, संकल्प शिला पूजन कार्यक्रम के प्रभारी संयोजक पं राजेश पाठक ने कहा कि भगवान कृष्ण इस चराचर विश्व के स्वामी है, इसलिए भावपूर्ण भक्ति एवं जन आंदोलन के माध्यम से जन जागरण परम आवश्यक है ,हमें न्यायालय पर पूर्ण भरोसा है भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण का मंदिर एक दिन अवश्य आजाद होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सह प्रभारी सुखराम सिंह कमल, राजेश शास्त्री, पुंडरीक शास्त्री, आचार्य विनोद, महेश्वर दास, वीरपाल मिश्रा, गोविंद शर्मा, बलराम शर्मा, आदि उपस्थित थे।



