कुदरहा। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय को गोरखपुर क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। रामजानकी मंदिर कुदरहा के प्रांगण में भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री प्रद्युमन शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रणजीत राय को यह नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव और सांगठनिक कौशल पार्टी के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और अधिक सुदृढ़ होगा।
इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितेश त्रिपाठी, महामंत्री वीरेंद्र राजभर, पप्पू चौधरी, शशिधर त्रिपाठी, संदीप चौधरी, शिवाकांत गौड़, कमलेश चौधरी, आशीष त्रिपाठी, रवि पांडे, रमेश तिवारी, अनुराग त्रिपाठी मौजूद रहे।


