रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। आज श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु प्रथम रजत शिला, एक विशेष वाहन के द्वारा गुरुग्राम स्थिति ओ.आर.सी. ब्रह्माकुमारी आश्रम में लायी गई, रजत शिला का पूजन आश्रम की बहिनो के द्वारा किया गया।

श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद प्रकरण में याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि ब्रह्मा कुमारी आश्रम में कलयुग का प्रभाव नहीं है, यदि इन दिव्य पवित्र आश्रमों में कोई भी नेता या अधिकारी एक महीने का प्रवास कर लेंगे तो वो ईमानदारी और पवित्रता से देश सेवा में लगे रहेंगे, उनके अंदर से गलत कुरीतियाँ खत्म हो जायेगी और मुरली के ज्ञान से उनका मन भी पवित्र हो जाएगा और उनके अंदर का अंहकार भी इस शरीर को छोड़ कर चला जाएगा।
ओआरसी की डायरेक्टर पूज्य ब्रह्मा कुमारी आशा दीदी ने आशीर्वाद दिया और कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का फैसला हिंदुओं के पक्ष में आयेगा, क्यों कि प्राचीन साक्ष्य हिंदू पक्षकार द्वारा न्यायालय में जमा कर दिए हैं, फैसला आने पर मंदिर निर्माण जल्दी होगा और आपका संकल्प जल्दी पूरा होगा फरीदाबाद वाले महात्मा दिव्यात्मानन्द पूरी महाराज जी की उपस्थिति में सभी बृजवासी आचार्यों के साथ रजत शिला पर पुष्प वर्षा हुई।
इस अवसर पर आचार्य अनिल कृष्ण जी महाराज, कार्यक्रम प्रभारी राजेश पाठक, विंदु दीदी, गुजरात से सन्देशी दीदी, रामनिवास भाई, कान्हा कौशिक सहित हजारों बहिन भाई मौजूद रहे


