Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » कुपोषण को मात देने वाले बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान।

    कुपोषण को मात देने वाले बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 9, 2026

    •मंत्री नंदी बोले- बड़ी संख्या में बच्चों ने कुपोषण को पीछे छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाया कदम

    प्रयागराज। राजश्री मंडपम में मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार तथा महिला कल्याण विभाग की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सैम (SAM) और मैम (MAM) श्रेणी से सामान्य पोषण स्थिति में आए बच्चों, उनके अभिभावकों तथा संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री नंदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अयोध्या में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसे मौजूद लोगों ने देखा और सुना।

    आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के योगदान की सराहना

    मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने सैम/मैम श्रेणी से सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों की देखभाल और उन्हें स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बड़ी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, जिसका सकारात्मक असर धरातल पर दिखाई दे रहा है।

    उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बच्चों ने कुपोषण को पीछे छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाया है और इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

    आंगनबाड़ी केंद्र अब पोषण के साथ सर्वांगीण विकास के केंद्र

    मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी व्यवस्था को आधुनिक और सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र अब केवल पोषण वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल और सामाजिक जागरूकता के प्रभावी केंद्र के रूप में काम कर रहे हैं।

    उन्होंने नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया।

    22 परियोजनाओं में संचालित हैं 4499 आंगनबाड़ी केंद्र

    जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि प्रयागराज में 22 परियोजनाओं के माध्यम से कुल 4499 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक बाल देखभाल की समेकित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    उन्होंने बताया कि पोषण ट्रैकर, बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की निगरानी और पोषण अभियान से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।

    आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 12 हजार और सहायिकाओं का 6 हजार

    कार्यक्रम में बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12,000 रुपये तथा सहायिकाओं का 6,000 रुपये किया गया है। इसके अलावा उन्हें पांच लाख रुपये तक की निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा, देय धनराशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण और स्मार्टफोन जैसी सुविधाओं से भी सुदृढ़ किया गया है।

    20 बच्चों और उनके अभिभावकों को किया गया सम्मानित

    कार्यक्रम के दौरान सैम/मैम श्रेणी से सामान्य पोषण श्रेणी में आए 20 बच्चों, उनके अभिभावकों और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। बच्चों को पोषण किट भी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    जनपद की आठ तहसीलों के विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा और सुना। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 115 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

    होम्स के उत्कृष्ट बच्चों और अधीक्षिकाओं का भी सम्मान

    महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित होम्स में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले बच्चों और अधीक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि अयोध्या में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान राजकीय बाल गृह बालिका की पर्यवेक्षक नीतू सिंह यादव को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

    वहीं प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय महिला शरणालय की सहायक अधीक्षिका मिथिलेश पाल और राजकीय बाल गृह शिशु की प्रभारी अधीक्षिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को उनके सराहनीय कार्यों के लिए मंत्री नंदी ने सम्मानित किया।

    राजकीय बाल गृह शिशु में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छह बच्चों को भी अच्छे अंक प्राप्त करने पर प्रोत्साहन पत्र, उपहार और स्नैक्स का पैकेट देकर सम्मानित किया गया।

    सीडीओ ने कहा- योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना लक्ष्य

    मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार और बच्चों के प्रारंभिक विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, प्री-स्कूल शिक्षा और जनजागरूकता गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित किया जाए। साथ ही लाभार्थियों का नियमित सत्यापन कर पात्र लोगों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए।

    कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक भूपेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं और बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमहाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 हेतु सौंपी गई जिम्मेदारीयां।
    Next Article आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां और सहायिकाएं भारत के भविष्य की रक्षक: सीएम योगी
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    चांदीडीहा ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट, विकास कार्यों का हुआ स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन।

    September 9, 2026

    राजस्व मामलों में लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।

    September 9, 2026

    2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव होगा: अखिलेश यादव

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    चांदीडीहा ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट, विकास कार्यों का हुआ स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन।

    By P.K. RastogiSeptember 9, 20264

    खुली बैठक में ग्रामीणों को विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी के.के.…

    राजस्व मामलों में लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।

    September 9, 2026

    2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव होगा: अखिलेश यादव

    September 9, 2026

    बिना परमिट रातों-रात काटे गए चार भारी-भरकम नीम के पेड़।

    September 9, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    चांदीडीहा ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट, विकास कार्यों का हुआ स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन।

    September 9, 2026

    राजस्व मामलों में लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।

    September 9, 2026

    2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव होगा: अखिलेश यादव

    September 9, 2026

    बिना परमिट रातों-रात काटे गए चार भारी-भरकम नीम के पेड़।

    September 9, 2026
    Most Popular

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202630

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202628

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    September 7, 202625
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.