Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » जन्मभूमि से कर्मभूमि तक गूंजेगा युवा शक्ति का संकल्प।

    जन्मभूमि से कर्मभूमि तक गूंजेगा युवा शक्ति का संकल्प।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 10, 2026

    •मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो निकालेगा ऐतिहासिक बाइक मार्च

    •बड़नगर से वाराणसी तक 250 बाइकों का काफिला, 10 पवित्र नदियों के जल से जुड़ेगा सांस्कृतिक एकता का संदेश

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बड़नगर से वाराणसी तक ऐतिहासिक बाइक यात्रा निकाली जाएगी। करीब 250 बाइकों के काफिले वाली यह यात्रा युवाओं में सेवा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का संदेश देगी। जन्मभूमि बड़नगर से कर्मभूमि वाराणसी तक प्रस्तावित यह यात्रा अपने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संदेश के कारण भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

    पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं बृज क्षेत्र प्रवासी नरेंद्र भाटी ने यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़नगर और वाराणसी को जोड़ने वाली यह यात्रा दोनों दिशाओं से प्रस्तावित है। एक ओर बड़नगर से वाराणसी की ओर बाइक यात्रा रवाना होगी, वहीं वाराणसी से भी बाइक यात्रा बड़नगर के लिए प्रस्थान करेगी।

    उन्होंने बताया कि बड़नगर से 10 पवित्र नदियों का जल वाराणसी ले जाया जाएगा, जबकि वाराणसी से मां गंगा का जल बड़नगर लाया जाएगा। बड़नगर पहुंचने पर विभिन्न पवित्र नदियों के जल से जलाभिषेक किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस पहल के माध्यम से देश की विविध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया जाएगा।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन युवाओं के लिए सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यह बाइक यात्रा महज एक यात्रा नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र के प्रति उनके दायित्व, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का माध्यम बनेगी।

    उन्होंने कहा कि जन्मभूमि से कर्मभूमि तक निकलने वाली यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को समर्पित है। इसके माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभाव जागृत करने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि 27 और 28 सितंबर को यात्रा का मथुरा जिले में विशेष स्वागत किया जाएगा। गोवर्धन और मांट विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा के पड़ाव निर्धारित किए गए हैं। यहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत किया जाएगा। पड़ाव के दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद भी होगा तथा यात्रा के उद्देश्य एवं संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की जाएगी।

    बैठक में कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियों को गति देने, स्वागत कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने तथा अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह प्रधान ललित गौतम, महामंत्री आकाश चौधरी, मंत्री मनोज ठाकुर सौनोठ, अंकुर गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा,बृजेश अहेरिया,प्रणय पाराशर, वत्सल भाटिया , राहुल राजावत, शशांक शर्मा पार्षद, पवन शर्मा पुष्पेंद्र सिकरवार, संजीव गुलाटी, दिलीप राघव, प्रवीण चौहान, रामू गुर्जर, दिनेश चौधरी, धर्मेश नौहवार आदि मौजूद थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleस्वरूपरानी अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, बाहर की दवा लिखने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।
    Next Article किशोरी रमन इंटर कॉलेज को किया सम्मानित।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    6 दिसंबर को मथुरा में नहीं होगी कार सेवा : संत समाज

    September 10, 2026

    नवागत एसडीएम विनोद कुमार मीना ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता।

    September 10, 2026

    क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में औरैया के सात विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    6 दिसंबर को मथुरा में नहीं होगी कार सेवा : संत समाज

    By P.K. RastogiSeptember 10, 20263

    •हरिद्वार में संतों द्वारा संकल्प शिला पूजन में अखाड़ा परिषद ने किया ऐलान , न्यायालय…

    नवागत एसडीएम विनोद कुमार मीना ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता।

    September 10, 2026

    क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में औरैया के सात विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।

    September 10, 2026

    हुनर को मिलेगा सहारा, कारीगरों को मुफ्त प्रशिक्षण।

    September 10, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    6 दिसंबर को मथुरा में नहीं होगी कार सेवा : संत समाज

    September 10, 2026

    नवागत एसडीएम विनोद कुमार मीना ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता।

    September 10, 2026

    क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में औरैया के सात विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।

    September 10, 2026

    हुनर को मिलेगा सहारा, कारीगरों को मुफ्त प्रशिक्षण।

    September 10, 2026
    Most Popular

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202628

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202625
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.