•स्वच्छ भारत मिशन के दावों पर सवाल, जिलाधिकारी से व्यवस्था दुरुस्त कराने की गुहार
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख, सीतापुर। मिश्रिख नगर पालिका क्षेत्र स्थित दधीचि कुंड के आसपास जल निकासी और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था होने से दूषित पानी की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दधीचि कुंड के आसपास जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से नगर पालिकाओं को स्वच्छता और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाती है, इसके बावजूद धरातल पर अपेक्षित साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है।


