रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। उच्च प्राथमिक विद्यालय, भदावल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रवीण कुमार के आकस्मिक निधन पर बेसिक शिक्षा विभाग में शोक की लहर है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने प्रवीण कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका असमय निधन शिक्षा विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। विभाग में एक कर्मचारी के रूप में उनके द्वारा दी गई सेवाएं एवं योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।
उन्होंने कहा कि इस कठिन एवं दुखद घड़ी में पूरा बेसिक शिक्षा परिवार शोक-संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। बीएसए ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें।



