रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र के ग्राम छटींकरा स्थित आनंदा फार्म/मैरिज हाउस के स्टोर हाल में गुरुवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस, यूपी फायर सर्विस और राजस्व विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
दमकल की छह से अधिक गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आग की लपटों से स्टोर हाल में रखा सामान प्रभावित होने की सूचना है। हालांकि, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


