Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » डीआईजी ने छावनी थाने का किया औचक निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा।

    डीआईजी ने छावनी थाने का किया औचक निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 11, 2026

    बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के साथ थाना छावनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, बंदीगृह, मिशन शक्ति केंद्र, आगंतुक कक्ष और थाना परिसर का जायजा लिया।

    डीआईजी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए सभी प्रविष्टियां अद्यतन रखने, थाना परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती और लावारिस वाहनों का ऑपरेशन क्लीन के तहत निस्तारण कराने को भी कहा।

    इसके बाद डीआईजी ने जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सक्रिय और संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने, नियमित गश्त बढ़ाने, सूचना तंत्र मजबूत करने तथा अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई, मिशन शक्ति केंद्रों को प्रभावी बनाने और पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने पर भी जोर दिया।

    डीआईजी ने बाढ़ प्रभावित एवं बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने काशीपुर-कटरिया तटबंध का भी जायजा लिया और बाढ़ की स्थिति तथा पुलिस की तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर, हर्रैया, कलवारी और रुधौली, प्रभारी निरीक्षक छावनी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleआनंदा फार्म के स्टोर हाल में लगी भीषण आग, दमकल की छह से अधिक गाड़ियों ने पाया काबू।
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, सभी के कल्याण और समृद्धि की कामना।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक।

    September 11, 2026

    खाद्यान्न कालाबाजारी पर प्रभारी मंत्री सख्त, 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट।

    September 11, 2026

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, 30 को जुटेंगे जिले के सितारे।

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक।

    By P.K. RastogiSeptember 11, 20261

    रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी। सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबध में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन…

    खाद्यान्न कालाबाजारी पर प्रभारी मंत्री सख्त, 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट।

    September 11, 2026

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, 30 को जुटेंगे जिले के सितारे।

    September 11, 2026

    राधानगर गुरुद्वारा में आज होगा गुरुबाणी जप-तप समागम।

    September 11, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक।

    September 11, 2026

    खाद्यान्न कालाबाजारी पर प्रभारी मंत्री सख्त, 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट।

    September 11, 2026

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, 30 को जुटेंगे जिले के सितारे।

    September 11, 2026

    राधानगर गुरुद्वारा में आज होगा गुरुबाणी जप-तप समागम।

    September 11, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202633

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202628
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.