Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » युवा संवाद में ‘अपना कैरियर, अपनी उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन।

    युवा संवाद में ‘अपना कैरियर, अपनी उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 11, 2026

    बस्ती। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख श्री रामलाल जी ने अधिवक्ता एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता भावेष पाण्डेय द्वारा लिखित करियर मार्गदर्शिका ‘अपना कैरियर, अपनी उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन किया। विमोचन के दौरान श्री रामलाल जी ने पुस्तिका की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों और युवाओं के लिए उपयोगी प्रयास बताया।

    पुस्तिका के लेखक भावेष पाण्डेय ने बताया कि आज विद्यार्थियों के सामने करियर के अनेक विकल्प हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में वे कई बार अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप सही क्षेत्र का चुनाव नहीं कर पाते। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘अपना कैरियर, अपनी उड़ान’ तैयार की गई है।

    उन्होंने बताया कि पुस्तिका में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर अवसरों, अलग-अलग पेशे और करियर विकल्पों तथा उनसे जुड़े कोर्स की जानकारी सरल तरीके से दी गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को यह समझने में सहायता करना है कि किसी क्षेत्र में जाने के लिए कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं, वहां पहुंचने के लिए किस प्रकार के कोर्स किए जा सकते हैं और अपने लिए उपयुक्त करियर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    भावेष पाण्डेय ने बताया कि पुस्तिका को तैयार करते समय भाषा को लेकर भी विशेष ध्यान रखा गया है। इसे न तो अत्यधिक क्लिष्ट हिंदी में रखा गया है और न ही पूरी तरह अंग्रेजी में। आज के विद्यार्थियों की सामान्य बोलचाल और समझ को ध्यान में रखते हुए इसमें हिंग्लिश का प्रयोग किया गया है, ताकि विद्यार्थी विषयवस्तु के साथ सहज महसूस कर सकें और करियर से जुड़ी जानकारी को आसानी से समझ सकें। पुस्तिका का विद्यार्थी कम समय में अध्ययन कर ले इसलिए इसे संक्षिप्त भी रखा गया है।

    उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से करियर से जुड़ी बहुत-सी जानकारियां प्राप्त करता है, लेकिन सूचनाओं की अधिकता के बीच सही विकल्प का चयन करना उसके लिए चुनौती बन जाता है। पुस्तिका इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों से परिचित कराने का एक छोटा और सरल प्रयास है।

    विमोचन के अवसर पर श्री रामलाल जी ने पुस्तिका के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं को सही समय पर सही दिशा और मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता को पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं विद्यार्थियों ने ‘अपना कैरियर, अपनी उड़ान’ पुस्तिका को उपयोगी पहल बताया। पुस्तिका का उद्देश्य विशेष रूप से विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें अपने भविष्य के संबंध में बेहतर निर्णय लेने के लिए जागरूक करना है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, सभी के कल्याण और समृद्धि की कामना।
    Next Article राधानगर गुरुद्वारा में आज होगा गुरुबाणी जप-तप समागम।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक।

    September 11, 2026

    खाद्यान्न कालाबाजारी पर प्रभारी मंत्री सख्त, 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट।

    September 11, 2026

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, 30 को जुटेंगे जिले के सितारे।

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक।

    By P.K. RastogiSeptember 11, 20261

    रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी। सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबध में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन…

    खाद्यान्न कालाबाजारी पर प्रभारी मंत्री सख्त, 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट।

    September 11, 2026

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, 30 को जुटेंगे जिले के सितारे।

    September 11, 2026

    राधानगर गुरुद्वारा में आज होगा गुरुबाणी जप-तप समागम।

    September 11, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक।

    September 11, 2026

    खाद्यान्न कालाबाजारी पर प्रभारी मंत्री सख्त, 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट।

    September 11, 2026

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, 30 को जुटेंगे जिले के सितारे।

    September 11, 2026

    राधानगर गुरुद्वारा में आज होगा गुरुबाणी जप-तप समागम।

    September 11, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202633

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202628
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.