मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग अब जिले के जर्जर परिषदीय स्कूलों की सूरत बदलने जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि जिले के सभी जर्जर विद्यालयों की जांच कराई जा रही है।
बीएसए ने बताया कि शिक्षा विभाग की विशेष टीमों का गठन किया जा रहा है। ये टीमें जल्द से जल्द सभी विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण कर स्कूलों की मरम्मत, जीर्णोद्धार, रंगाई-पुताई, बारिश में जलभराव, घास और पेड़-पौधों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करेंगी।
जांच के बाद डीपीआर बनाकर डीएम और शासन को भेजी जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद चिन्हित स्कूलों का जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की मंशा है कि बच्चे अच्छे और सुरक्षित वातावरण में पढ़ सकें। डीपीआर के माध्यम से बच्चों के लिए पंखे, कुर्सी, बेंच, टेबल जैसी सभी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी, जिससे शिक्षक बेहतर ढंग से बच्चों के भविष्य का निर्माण कर सकें।


