रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। कृष्णा नगर स्थित गुरुद्वारा डेरा बाबा करम सिंह साहिब जी होती मर्दान वाले की ओर से साध संगत को संगरांद के अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की विनती की गई है।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अनुसार 17 सितंबर 2026, गुरुवार को शाम 7 से 9 बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें भाई महेंद्रपाल सिंह जी (आगरा वाले) गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत करेंगे।
कीर्तन दरबार के उपरांत संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर वरतेगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, कृष्णा नगर ने समस्त गुरु प्यारी साध संगत से कार्यक्रम में उपस्थित होकर गुरबाणी कीर्तन श्रवण करने तथा गुरु का लंगर ग्रहण कर लाभ उठाने की अपील की है।
स्थान: गुरुद्वारा डेरा बाबा करम सिंह साहिब जी होती मर्दान वाले, सी-54, कृष्णा नगर, मथुरा. को


