•हरीश द्विवेदी व जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने की अपील।
बस्ती। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ.प्र. लखनऊ द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी का राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी व जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र व जनप्रतिनिधिगण द्वारा संयुक्त रूप से शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर उन्होने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी को सभी ने अवलोकन कर इस प्रदर्शनी की सराहना किया।
इस शुभ अवसर पर उन्होने सभी जनपदवासियों से अपील किया है कि भारी संख्या में आडिटोरियम में पहुॅचकर इस भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की विभिन्न जनकल्याकाणी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें।


