रिपोर्ट: विजय नागपाल।
जैत। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम जैत स्थित ब्रज के प्रमुख तीर्थस्थल जय कुंड पर ब्रज गोपिकाओं ने दीपदान कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान जय कुंड का परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव श्री विशन सिंह, विलेज कोऑर्डिनेटर (ग्रामीण पर्यटन) श्री चन्द्र प्रकाश बृजवासी, मुकेश कुमार, रूपकिशोर, बच्चूसिंह प्रजापति, नीतू, सरोज, रचना, लता देवी, मीना देवी, शकुंतला देवी, सत्यवती, सावित्री देवी, गीता देवी, गायत्री देवी आदि उपस्थित रहे।


