रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन की ओर से समाज सुधारक, विद्वान एवं बहुजन समाज के क्रांतिकारी चिंतक ई.वी. रामास्वामी पेरियार के 147वें जन्मदिवस पर कृष्णा नगर बिजलीघर स्थित कैम्प कार्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राज गब्बर नेताजी ने किया। उपस्थित लोगों ने पेरियार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर वाहिनी, समाजवादी पार्टी मथुरा के अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि पेरियार ने जीवनभर सामाजिक कुरीतियों, आडंबर, अंधविश्वास, नशाखोरी और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने इन बुराइयों को समाज में गैरबराबरी का प्रमुख कारण बताते हुए जनजागरण अभियान चलाया। मानवीय मूल्यों और सामाजिक समानता के लिए उनका संघर्ष आज भी प्रासंगिक है।
समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने कहा कि बहुजन समाज के सुधार और मानव हित के लिए पेरियार द्वारा चलाए गए आंदोलनों तथा उनकी शिक्षाओं का महत्व सदैव बना रहेगा। उन्होंने कहा कि पेरियार के विचार मानव कल्याण और सामाजिक समानता की दिशा में प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में रमेश सैनी, सूरजभान चौधरी, सत्यपाल चौधरी, लुकेश कुमार राही, राज गब्बर नेताजी, सौदान सिंह, सुनील यादव, आकाश बाबू, सरदार सिंह आदि मौजूद रहे।


