Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » विपक्ष गिनता जाए, सरकार नियुक्तियां देती जाएगी : योगी आदित्यनाथ

    विपक्ष गिनता जाए, सरकार नियुक्तियां देती जाएगी : योगी आदित्यनाथ

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 20, 2026

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष गिनता जाए, सरकार नियुक्तियां देती जाएगी। शनिवार को 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए, रविवार को 912 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं और 22 सितंबर को फिर नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के साथ प्रदेश में हर सप्ताह एक बड़ा भर्ती आयोजन किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री रविवार को लोक भवन में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पुलिस उपनिरीक्षक गोपनीय, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लेखा के पदों पर चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस का हिस्सा बनने पर बधाई दी।

    मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कर नहीं पाए, वे हमेशा बोलेंगे। जिन्होंने अपनी अकर्मण्यता और अक्षमता से उत्तर प्रदेश को बीमारू बनाया, उनके निकम्मेपन और निठल्लेपन को उत्तर प्रदेश और देश देख चुका है। ऐसे लोगों को आज यूपी पुलिस या प्रदेश की व्यवस्था पर बोलने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब किसी योग्य अभ्यर्थी का चयन शुचितापूर्ण और पारदर्शी परीक्षा के माध्यम से होता है तो यह केवल उसके परिवार की उपलब्धि नहीं होती, बल्कि शासन के प्रति आम आदमी के विश्वास का भी प्रतीक बनता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले भर्ती प्रक्रिया की विसंगतियों के कारण युवाओं में निराशा और हताशा थी। उनके अनुसार भाई-भतीजावाद ने व्यवस्था को इस तरह प्रभावित कर रखा था कि पारदर्शिता और शुचिता की कल्पना नहीं की जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती का विज्ञापन आते ही युवाओं के मन में यह आशंका रहती थी कि बिना सिफारिश और लेनदेन के चयन नहीं हो पाएगा। परीक्षा और चयन प्रक्रिया की शुचिता पर सवाल उठते थे तथा प्रश्नपत्र लीक होने के मामले सामने आते थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में ऐसी भर्तियां भी हुईं, जिनमें परीक्षा कोई देता था और नियुक्ति पत्र किसी दूसरे व्यक्ति को मिलता था। उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी आवेदन तक नहीं करते थे, उन्हें नियुक्ति पत्र बांट दिए जाते थे और योग्य अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया जाता था। योगी ने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सुधार किए गए। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और शिक्षा विभाग से जुड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में बदलाव किया गया। समूह ग और घ की भर्तियों से साक्षात्कार समाप्त किया गया, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को किसी स्तर पर भेदभाव का सामना न करना पड़े।

    उन्होंने कहा कि अब विज्ञापन जारी होने से लेकर परीक्षा, नियुक्ति पत्र, प्रशिक्षण और जिलों में तैनाती तक किसी अभ्यर्थी को सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रत्येक व्यक्ति को उसकी योग्यता, क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर अवसर मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद भर्ती प्रक्रिया में किए गए बदलावों का परिणाम है कि साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को उत्तर प्रदेश शासन में सेवा का अवसर मिला है और भर्ती की कई प्रक्रियाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की स्थिति से उभरा है और आज देश के उन राज्यों में शामिल है, जो स्वयं को राजस्व अधिशेष वाला राज्य कह सकते हैं। उनके अनुसार पिछले नौ से साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हुई है। नए निवेश आ रहे हैं और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के लोगों को प्रदेश से बाहर अपनी पहचान छिपानी पड़ती थी और राज्य में अवसरों की कमी थी। उनके अनुसार उस समय आए दिन दंगे होते थे और लंबे समय तक कर्फ्यू की स्थिति रहती थी। उन्होंने बरेली, अलीगढ़, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत विभिन्न स्थानों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय माफिया सामान्य नागरिकों और व्यापारियों के साथ-साथ प्रशासन, पुलिस तथा न्यायपालिका से जुड़े लोगों के लिए भी चुनौती बने हुए थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोई माफिया असलहा लहराते हुए खुलेआम उपद्रव करने का दुस्साहस नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि उपद्रवग्रस्त प्रदेश की पहचान बदली है और कुंभ, महाकुंभ, पर्व-त्योहार, विशिष्ट व्यक्तियों के दौरे तथा स्थानीय आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हो रहे हैं। इसमें यूपी पुलिस की बड़ी भूमिका है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों और कस्बों में साधन संपन्न परिवार अपनी बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रदेश से बाहर भेजते थे, जबकि संसाधनों की कमी वाले परिवारों को बेटियों की पढ़ाई रोकने के लिए मजबूर होना पड़ता था। उन्होंने कहा कि आज राह चलती बेटी से छेड़छाड़ करने वाले को अपने अंजाम का पता है। उत्तर प्रदेश के प्रति बदले नजरिए में यूपी पुलिस का योगदान है और देश में यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली की चर्चा होती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में प्रदेश पुलिस के आधे से अधिक पद खाली थे। प्रदेश में करीब चार लाख पुलिस बल की आवश्यकता के मुकाबले दो लाख से भी कम पुलिसकर्मी थे और भर्तियां न्यायालयों में लंबित थीं। सरकार ने भर्ती व्यवस्था में सुधार कर पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से रिक्त पदों को भरने का काम आगे बढ़ाया।

    उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक कराने और भर्ती से जुड़े अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानून बनाया गया है, जिसमें आजीवन कारावास और पूरी संपत्ति जब्त करने तक के प्रावधान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में एक साथ छह हजार पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने की क्षमता भी नहीं थी, जबकि अब यूपी पुलिस एक साथ 60 हजार पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने में सक्षम है।

    उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में 10 हजार महिला पुलिसकर्मी भी नहीं थीं, जबकि अब यह संख्या 44 हजार से अधिक हो चुकी है। मौजूदा भर्ती प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इस वर्ष के अंत तक महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 50 हजार तक पहुंचने की बात उन्होंने कही।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल की संख्या बढ़ाने के साथ उसकी कार्यक्षमता और प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिया गया है तथा फॉरेंसिक संस्थान और साइबर थानों जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से पुलिस की क्षमता को मजबूत किया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleउच्च प्राथमिक विद्यालय शेरनी में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’, प्रतिभा की हुई सराहना।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    डीएम ने मिश्रिख की ग्राम पंचायत सतनापुर का किया निरीक्षण।

    September 20, 2026

    मथुरा बेसिक शिक्षा में बदलाव की दिशा में बढ़े कदम, एक वर्ष में कई स्तरों पर हुए सुधार।

    September 20, 2026

    संस्कृति विवि के आंतरिक हैकाथॉन 2026 में 294 छात्रों ने दिखाया हुनर।

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    विपक्ष गिनता जाए, सरकार नियुक्तियां देती जाएगी : योगी आदित्यनाथ

    By P.K. RastogiSeptember 20, 202615

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष गिनता जाए, सरकार नियुक्तियां देती जाएगी। शनिवार…

    उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरनी में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’, प्रतिभा की हुई सराहना।

    September 20, 2026

    डीएम ने मिश्रिख की ग्राम पंचायत सतनापुर का किया निरीक्षण।

    September 20, 2026

    मथुरा बेसिक शिक्षा में बदलाव की दिशा में बढ़े कदम, एक वर्ष में कई स्तरों पर हुए सुधार।

    September 20, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    विपक्ष गिनता जाए, सरकार नियुक्तियां देती जाएगी : योगी आदित्यनाथ

    September 20, 2026

    उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरनी में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’, प्रतिभा की हुई सराहना।

    September 20, 2026

    डीएम ने मिश्रिख की ग्राम पंचायत सतनापुर का किया निरीक्षण।

    September 20, 2026

    मथुरा बेसिक शिक्षा में बदलाव की दिशा में बढ़े कदम, एक वर्ष में कई स्तरों पर हुए सुधार।

    September 20, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202633

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202633

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.