•दूदेश्वरनाथ मंदिर गाजियाबाद में धूम धाम से हुआ रजत शिला पूजन।
अयोध्या , हरिद्वार। वृन्दावन के बाद अब रजत शिला पूजन के लिए दूदेश्वर मंदिर गाजियाबाद पहुंची, मंदिर के महंत और तेरह मणि के अध्यक्ष पूज्य नारायण गिरि महाराज जी ने बैंड वाजों के साथ हजारों सनातनी हिंदुओं के साथ संकल्पित रजत शिला पूजन किया और जल्दी से न्यायालय में फैसला आने के बाद मथुरा मंदिर निर्माण की बात कही।
रजत शिला को बैंड वाजों के साथ विशेष रथ के द्वारा गाजियाबाद के बाजारों से होते लडडू प्रसाद बांटते हुए सभी सनातनियों को पूजित रजत शिला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद प्रकरण में याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि सबसे पहले इस रजत शिला का पूजन राम जन्म भूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष पूज्य श्रीमहंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज जी के द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया और सरयू नदी में स्नान करा कर आरती की साक्षी बनाया गया। सभी साधू संतों ने अपने अपने आश्रमों में रजत शिला पूजन की इच्छा जताई और कार्यक्रम प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि संकल्पित रजत शिला को एक लाख ग्रामों में और तीर्थ स्थलों में पूजन कराया जाएगा।
महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी ने कहा कि रजत शिला पूजन को लेकर हिंदुओं में बहुत भारी उत्साह देखा जा रहा है, सभी माता, बहनें रजत शिला पूजन करके अपने आप को मंदिर निर्माण का साक्षी बनाना चाहती हैं, फलाहारी महाराज ने कहा कि जब न्यायालय का फैसला आएगा तो इस संकल्पित रजत शिला को मंदिर निर्माण में प्रयोग में लाया जाएगा।
इस अवसर पर अनिल कृष्ण शास्त्री, राजेश शास्त्री,अमित वालिया, सुखराम सिंह कमल, कृष्ण कुमार,कान्हा कौशिक आदि हजारों सनातनी उपस्थित रहे

